Advertisement

बिहार के सुपरकॉप आईपीएस अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी पर ED का शिकंजा, हो सकती है गिरफ्तारी

बिहार के चर्चित IPS अधिकारी अमित लोढ़ा पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने केस दर्ज किया है. पहले एसवीयू ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. वे खाकी बिहार डायरी किताब और उस पर बनी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज से मशहूर हुए थे.

बिहार के सुपरकॉप आईपीएस अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी पर ED का शिकंजा, हो सकती है गिरफ्तारी
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के चर्चित IPS अधिकारी अमित लोढ़ा, जिन्हें 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके और उनकी पत्नी कौमुदी लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि अमित लोढ़ा ने अपने पद का दुरुपयोग किया है. दिसंबर 2022 में राज्य की विशेष निगरानी इकाई (EVU) ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में FIR दर्ज की थी.

अमित लोढ़ा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
इस मामले में, तत्कालीन आईजी के रूप में, उनका नाम अभियुक्तों की सूची में शामिल किया गया था. लोढ़ा ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली. इसके बाद ईडी ने इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. 1998 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा, जो वर्तमान में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) में आईजी के पद पर कार्यरत हैं.

अमित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है. यह मामला 7 दिसंबर 2022 को विशेष निगरानी इकाई द्वारा दर्ज किया गया था, जिसमें मगध रेंज के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा और अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1)(बी), 13(2) सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.


ये भी पढ़ें: West Bengal: विधानसभा सत्र आज से शुरू, ममता सरकार की बड़ी प्लानिंग, रेप विरोधी कानून करेंगी पेश


सूत्रों के अनुसार, विशेष निगरानी इकाई ने लगभग तीन महीने पहले राज्य सरकार से आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है. गृह विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव ने इस फाइल को विधि विभाग को भेजने के बजाय एडवोकेट जनरल के पास भेजा था. 

खाकी द बिहार चैप्टर से बड़ी लोकप्रियता
गौरतलब है कि अमित लोढ़ा की किताब "खाकी बिहार डायरी" पर आधारित वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी, जिसका नाम खाकी द बिहार चैप्टर है. इस सीरीज ने उनके बारे में लोगों के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी थी. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में उनके कार्यों की भी सराहना हुई थी. प्रवर्तन निदेशालय की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार आईपीएस अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement