Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

दिल्ली में पंजाब के CM भगवंत मान के घर EC की रेड? बीजेपी के पैसा और शराब छुपाने के आरोपों पर AAP का पलटवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. इसी बीच आप का दावा है कि चुनाव आयोग पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापेमारी करने पहुंचा है.

Latest News
दिल्ली में पंजाब के CM भगवंत मान के घर EC की रेड? बीजेपी के पैसा और शराब छुपाने के आरोपों पर AAP का पलटवार
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पांच फरवरी को है. इस बीच दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रिहायशी हाउस कपूरथला में  चुनाव आयोग द्वारा छापेमारी खबर सामने आ रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानके आवास पर छापेमारी का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है. हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इस तरह की किसी छापेमारी से इनकार किया है. 

CM आतिशी ने किया पलटवार
दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- 'दिल्ली पुलिस @BhagwantMann जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है.  भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता. बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं. वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे!'

 

क्या था बीजेपी का आरोप
बताया जा रहा है कि पंजाब के सीएम के आवास पर ये छापेमारी बीजेपी नेताओं की शिकायत पर की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि पंजाब से भारी मात्रा में पैसा और शराब लाकर कपूरथला हाउस में डंप की जा रही है. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.


यह भी पढ़ें - 'मुस्कुराइए आप दिल्ली में हैं' Arvind Kejriwal के घर कचरा फेंककर Swati Maliwal बोलीं- शहर को बना दिया कूड़ेदान


चुनाव आयोग का रेड से इनकार
चुनाव आयोग द्वारा आप के आरोप पर कहा गया है कि हमने कोई छापा नहीं मारा. आयोग एजेंसियों के काम में हस्तक्षेप नहीं करता है. बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और प्रचार के चलते दिल्ली में ही हैं. वहीं, यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले पंजाब हाउस के बाहर संदिग्ध गाड़ी पकड़ी गई. दिल्ली पुलिस ने जब्त की गई कार में बड़ी मात्रा में कैश, शराब और आम आदमी पार्टी की प्रचार सामग्री बरामद की थी. गाड़ी पर 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ था. आप ने इस आरोप से इनकार कर दिया था. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement