Advertisement

'शकुन रानी ने 2 बार वोट नहीं डाला', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सबूत को झूठा करार दिया, मांगा जवाब

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उस महिला के दो बार वोट डालने के आरोप पर सबूत मांगे हैं, जिस पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे.

Latest News
'शकुन रानी ने 2 बार वोट नहीं डाला', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सबूत को झूठा करार दिया, मांगा जवाब

राहुल गांधी 

Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उस आरोप से जुड़ा है जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया था कि ‘शकुन रानी’ नाम की महिला ने दो बार वोट डाला. चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से इस दावे के पीछे के दस्तावेज और सबूत प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि मामले की विस्तार से जांच की जा सके.

दो बार वोट डाले जाने का दावा किया गया

दरअसल, हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में फर्जी वोटिंग हुई है, जिसमें कुछ लोगों के नाम कई जगह दर्ज हैं और कई ने डबल वोट डाले हैं. अपनी प्रेजेंटेशन में उन्होंने एक दस्तावेज दिखाया था, जिसमें शकुन रानी के नाम पर दो बार वोट डाले जाने का दावा किया गया.

गलतफहमी और अफवाह फैलाने का कारण बन सकता है

मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपने नोटिस में साफ किया कि जांच के दौरान शकुन रानी ने खुद बताया कि उन्होंने केवल एक बार ही मतदान किया. साथ ही, राहुल गांधी की प्रेजेंटेशन में दिखाया गया ‘टिक मार्क’ वाला दस्तावेज पोलिंग ऑफिसर द्वारा जारी नहीं किया गया था. चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे वे सभी प्रासंगिक दस्तावेज और सबूत उपलब्ध कराएं, जिनके आधार पर उन्होंने डबल वोटिंग का आरोप लगाया है. नोटिस में कहा गया है कि बिना ठोस सबूत इस तरह का दावा गलतफहमी और अफवाह फैलाने का कारण बन सकता है.


यह भी पढ़ें: अरब सागर में एक साथ उतरेंगी भारत-पाक नौसेनाएं, तनाव के बीच सैन्य शक्ति का होगा जबरदस्त प्रदर्शन, जारी हुआ अलर्ट


 

वहीं, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पांच अहम सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस किसी भी नोटिस से डरने वाली नहीं है और सच के लिए खड़ी रहेगी. बहरहाल, यह मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement