भारत
Weather update: बीते कई दिनों से भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.
Weather update: देशभर में मौसम ने समय से पहले करवट ले ली है. बीते कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं कई जगहों पर तो बारिश और आंधी-तूफान के चलते तबाही भी हुई है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में भी भारी बारिश के आसार हैं. इतना ही नहीं विभाग की तरफ ये भी कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में बदला मौमस
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते के कुछ दिन हल्के बादलों के साथ बारिश भी हो सकती है. 2 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियों की तीव्रता ज्यादा रहेगी. तापमान में तेज बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से फिलहाल राहत है. इसका प्रभाव रविवार की शाम देखने को मिला है. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से हवाई अड्डे पर कुल 14 उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया और सैकड़ों उड़ानों के परिचालन में देरी हुई. वहीं कई उड़ानों का रास्ता बदला गया.
क्या है यूपी का हाल
इसी तरह के हालात उत्तर प्रदेश में भी बने हुए है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना है. इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.