Advertisement

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर आया भूकंप, जम्मू-कश्मीर में था केंद्र

Earthquake in Delhi: दिल्ली में फिर आए भूकंप के झटके. भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा के पास पृथ्वी की सतह से 6 किलोमीटर नीचे था.

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर आया भूकंप, जम्मू-कश्मीर में था केंद्र

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलावर दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लगभग 10 सेकेंड तक धरती जोरदार तरीके से हिलती रही. भूकंप के बाद लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए. फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है. EMSC के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ से दक्षिण पूर्व की ओर 30 किलोमीटर दूर था.

भूकंप के बाद जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में बच्चे डर गए हैं और बाजारों में दुकानें बंद करके लोग बाहर आ गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके बहुत जोरदार थे और काफी देर तक जमीन हिलती रही.श्रीनगर के एक स्थानीय नागिरक ने बताया कि पिछले हफ्ते भी भूकंप आया था लेकिन इस बार भूकंप के झटके पिछली बार से काफी तेज थे.

यह भी पढ़ें- कहीं हिली कंप्यूटर स्क्रीन तो कहीं पंखा, देखें भूकंप आने पर क्या हुआ लोगों का हाल

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 6 किलोमीटर नीचे था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के अलावा पाकिस्तान और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट से संतोष सुमन का इस्तीफा, बीच मझधार फिर नीतीश का साथ छोड़ेंगे मांझी?

धरती पर क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है. इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement