Advertisement

यूपी में भूकंप के झटके, हरियाणा और दिल्ली-NCR में भी कांपी धरती, दहशत में लोग

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.

यूपी में भूकंप के झटके, हरियाणा और दिल्ली-NCR में भी कांपी धरती, दहशत में लोग

भूकंप से फिर कांपा यूपी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की धरती एक बार फिर भूकंप की वजह से कांप गई है. हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने कहा कि रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में स्थित था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 31 मिनट पर आए 3.2 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के शामली में 29.41 अक्षांश और 77.26 देशान्तर पर पांच किलोमीटर की गहराई पर था.

इससे पहले भी मणिपुर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी. भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. इससे पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके से धरती हिली.

Delhi Earthquake: 30 दिन में 22 और पिछले 4 दिनों में भूकंप के 5 झटके, पढ़ें धरती के कांपने की असल वजह

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है. मंगलवार को भी दोपहर में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल में था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement