Advertisement

Earthquake In Delhi: भूकंप से हिला दिल्ली NCR, एक सप्ताह में दूसरी बार लगे झटके

Delhi Earthquake News: करीब 5.9 रिक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा है. हालांकि कहीं इससे नुकसान नहीं हुआ है.

Earthquake In Delhi: भूकंप से हिला दिल्ली NCR, एक सप्ताह में दूसरी बार लगे झटके

नेपाल के पास था भूकंप का केंद्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi News- दिल्ली और उसके आसपास के इलाके बृहस्पतिवार रात एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गए हैं. रात में करीब 8 बजे आए भूकंप को रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता वाला आंका गया है, जिसका केंद्र बेहद दूर अफगानिस्तान (Afghanistan) के फैजाबाद (Fayzabad) में था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सतह से करीब 200 किलोमीटर नीचे गहराई में था. इसके चलते कहीं पर भी बहुत ज्यादा नुकसान की खबर नहीं मिली है. यह एक सप्ताह में दूसरा मौका है, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

नए साल की सुबह भी आया था दिल्ली में भूकंप

इससे पहले नए साल की पहली सुबह (रविवार सुबह) करीब 1.19 बजे भी दिल्ली NCR में भूकंप के झटके लगे थे. NCS ने रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी थी, जिसका एपिसेंटर हरियाणा (Haryana) के झज्जर (Jhajjar) के उत्तरपश्चिम में पाया गया था. वह भूकंप जमीन के अंदर करीब 5 किलोमीटर गराई पर आया था.

12 नवंबर को भी आए थे राजधानी में झटके

इससे पहले 12 नवंबर को भी दिल्ली NCR में भूकंप के झटके लगे थे. वह भूकंप शाम को 7.54 बजे आया था. नेपाल में जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर गहराई पर एपिसेंटर वाले उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 रही थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement