Advertisement

Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू की जीत का सबसे बड़ा ये है कारण, आज मिलने पहुंचेंगे NDA के सभी मुख्यमंत्री

Presidential Election 2022: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में सांसद और विधायकों ने जमकर  क्रॉस वोटिंग की है. इससे उनकी जीत का मार्जिन और बढ़ गया है.

Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू की जीत का सबसे बड़ा ये है कारण, आज मिलने पहुंचेंगे NDA के सभी मुख्यमंत्री
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को भारी मतों से हराया. द्रौपदी मुर्मू की जीत तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद ही तय हो गई. इसके बाद चौथे और आखिरी चरण में सिर्फ जीत का अंतर ही बढ़ा. द्रौपदी मुर्मू को चुनाव में 64.23 प्रतिशत मत मिला. इस दौरान क्रॉस वोटिंग भी जमकर हुईं. गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया.

कहां कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

बिहार- 6
अरुणाचल प्रदेश- 1 विधायक
असम- 22
छत्तीसगढ़- 6
गोवा- 4
गुजरात- 10 
हरियाणा- 1
हिमाचल प्रदेश- 2
झारखंड-10
मध्यप्रदेश- 18
महाराष्ट्र- 16
मेघालय- 7 

ये भी पढ़ेंः President Election Result 2022: 64 फीसदी वोट लेकर जीतीं द्रौपदी मुर्मू, इस तारीख को लेंगी शपथ

द्रौपदी मुर्मू से आज मिलेंगे एनडीए से सभी मुख्यमंत्री
द्रौपदी मुर्मू की जीत तय होने के बाद देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) उन्हें बधाई देने उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचे. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाक़ात करने दिल्ली आएंगे. इसके अलावा जिन राज्यों में बीजेपी विपक्ष में हैं, वहां के विपक्ष के नेता और विधायक मुर्मू से मुलाक़ात करने और उन्हें बधाई देने दिल्ली उनके आवास पर पहुंचेंगे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement