Advertisement

अपने प्री-वेडिंग शूट को बनाएं बेहतर, अजमाएं ये टिप्स फिल्म जैसा बनेगा Video

आज के समय में शादी के पहले प्री-वेडिंग शूट करवाने का चलत बहुत चल रहा है. लोग अलग-अलग जगह पर जाकर प्री-वेडिंग शूट करवाते है. आइए जानते है कि प्री-वेडिंग शूट को लेकर कुछ टिप्स

Latest News
अपने प्री-वेडिंग शूट को बनाएं बेहतर, अजमाएं ये टिप्स फिल्म जैसा बनेगा Video

things to do before pre wedding shoot

Add DNA as a Preferred Source

आज कल के समय में प्री-वेडिंग का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है. लोग अपनी शादी के पहले अलग-अलग जगहों पर जाकर बढ़िया से बढ़िया प्री-वेडिंग वीडियो शूट करवाना चाहते हैं. अपने प्री-वेडिंग वीडियो को खास बनाने लिए लोग अलग-अलग तरह के सीन्स शूट करते हैं. कैमरा मैन भी प्री-वेडिंग शूट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते वह भी अपनी पूरी मेहनत करते है ताकि वीडियो में कोई कमी न रह जाए. कैमरामैन प्री-वेडिंग वीडियो ऐसे शूट करते है जैसे कि फिल्म शूट कर रहे हो और दूल्हा दुल्हन फिल्म को हीरो हिरोइन हो.

इन चीजों का रखें ध्यान
सबसे पहले तो आप अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए सही और अच्छा स्थान चुन ले.  रोमांटिक समुद्र तट, एक आरामदायक हिल स्टेशन, खाली सड़कें जिसके बगल में लंबे-लंबे पेड़ लगे हो बढ़िया हो सकती हैं. अपने प्री-वेडिंग वीडियो को खास बनाने के लिए उसे एक रोमांटिक एलबम शॉंग की तरह शूट कराएं. कोशिश करें की वीडियों एक छोटी सी लव स्टोरी का प्रदर्शित कर रहा हूं. ऐसा करने से वीडियो देखने वाले को और आपको एक अच्छा अनुभव होगा. वीडियो में दो तीन सीन रात में नदीं के घाट पर शूट कर के लगाएं उससे ज्यादा खूबसूरती बढे़गी. 

क्या नहीं करना है
आपको ऐसा स्थान नहीं चुनना है जो कि ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो जहां पर लोगो को ज्यादा आना जाना है. अपने वीडियो के लिए कोई ऐसा गाना नहीं चुनना है जिसमें रैप किया गया हो. रोमांटिक गाने ही चुनना है. हो सके तो हर सीन में ड्रेस बदलनी है, एक ड्रेस में दो से ज्यादा सीन नहीं होने चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखना है कि वीडियो शूट होते समय आपके फेस पर इमोशन आने चाहिए. ऐसा नहीं लगता चाहिए कि आपसे कोई जबरदस्ती करवा रहा है. क्योंकि अगर एक्सप्रेशन नहीं दिखे तो सबकुछ खराब हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-कौन थे कैथोलिक चर्च प्रमुख पोप फ्रांसिस, 88 की उम्र में ली आखिरी सांस, अब कौन होगा उत्तराधिकारी

कैसे करें वीडियो शूट
प्री-वेडिंग वाडियो की थीम प्रकृति से मेल खाने वाली होने चाहिए और हां अपनी प्री वेडिंग के लिए समय पहले से निर्धारित कर लें क्यों कि अगर वीडियो जल्दी-जल्दी में शूट होगा तो बहुत से सीन रह जाएंगे और जल्दी की वजह से कोई भी सीन ठीक से शूट नहीं हो पाएगा. शूट कराते से समय आपको हर तरह के शॉट लेने चाहिए. जैसे बाइड एंगल शॉट, क्लोअप शॉट, बर्डआई शॉट, वीडियो में ड्रोन का इस्तेमाल करना चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement