Advertisement

कुत्ते ने सुलझा डाली बच्ची के रेप और मर्डर की गुत्थी, कुछ यूं की पुलिस और परिवार की मदद

Bihar Crime News: बच्ची के माता-पिता पड़ोस की एक शादी में शामिल होने के गए थे. इस दौरान ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

कुत्ते ने सुलझा डाली बच्ची के रेप और मर्डर की गुत्थी, कुछ यूं की पुलिस और परिवार की मदद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  बिहार के अररिया थाना क्षेत्र के कुसियार गांव में एक युवक ने 5 साल की बच्ची का अपहरण करके बलात्कार किया. इसके साथ बच्ची की निर्मम हत्या कर दी. इस मामले को सुलझाने में घर के पालतू कुत्ते ने मदद की. कुत्ते की मदद से पुलिस बच्ची का शव ढूंढ पाई. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, आरोपी की मदद करने वाली उसकी मां को भी हिरासत में ले लिया.

5 साल की बच्ची के माता-पिता पड़ोस की शादी में शामिल हुए थे. घर के बरामदे में बच्ची और 2 बच्चे सो रहे थे. मौका मिलने पर पड़ोस का रहने वाला ऋषभदेव वहां पर पहुंच गया. वह बच्ची को उठा ले गया. जिसके बाद उसने रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया. वहीं, बच्ची की निर्मम हत्या कर दी. शादी में बज रहे डीजे के कारण किसी को इस बात का पता भी नहीं चला. 

यह भी पढ़ें- 2024 से पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, पटना में 12 जून को BJP को मात देने पर बनेगी रणनीति

घर आने पर बच्ची को ढूढ़ने लगे माता- पिता

जब घर पहुंचे माता-पिता को बिस्तर पर उनकी बच्ची नहीं दिखाई थी तो वह इधर- उधर ढूंढने लगे. जिसके बाद कुत्ता मालिक को गड्ढे तक ले गया. जहां बच्ची के शव को आरोपी ने दफ़न किया था. जब गड्ढा खोदा गया तो वहीं पर बच्ची की लाश मिली. इसके साथ वहां से बच्ची का खून में सना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की.

यह भी पढ़ें- नए संसद भवन में दिखा 'अखंड भारत' का नक्शा, पाकिस्तान का भी जिक्र, BJP बोली- संकल्प स्पष्ट

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस मामले पर एसपी अशोक सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषभदेव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ उसकी मदद करने वाली मां को भी हिरासत में ले लिया है. अरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उन्होंने कहा कि बच्ची की हत्या के बाद एक टीम गठित कर दी गई थी. जिसने जांच-पड़ताल कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है. वह शादीशुदा भी है और उसके बच्चे भी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement