भारत
Special Train 2025: इस त्योहारों को सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. इन ट्रेनें की टाइमिंग के बारे में जानने के लिए खबर पूरी पढ़ें.
Indian Railway: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका हैं. आज यानी 22 सितंबर से नवरात्र भी शुरू हो गए हैं. इस फेस्टिव सीजन में हर को अपने घर जाने का विचार बनाते हैं. इनमें से कई लोग ऐसे जो कि ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन त्योहारों की इस भीड़ में सीट मिल पाना बहुत मुश्किल होता है पर अब चिंता की कोई बात नहीं है भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा हैं. जिनमें से कुछ ट्रेनें आज ही शुरू हो चुकी हैं.
22 सितंबर से 1 दिसंबर तक
ये ट्रेनें 22 सितंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी. हारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 सितंबर 2025 से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. इसमें गोरखपुर से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03678 सोमवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और ये सेवा 1 दिसंबर तक जारी रहेगी. दूसरी तरफ पटना से एरणाकुलम के लिए ट्रेन संख्या 06086 रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. ये गाड़ी भी 1 दिसंबर तक चलेगी.
सुखद यात्रा के साथ त्योहारों का आनंद!#PujaSpecialTrains pic.twitter.com/iI8ybBbA9R
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 21, 2025
ये रही पूरी समय सारणी
अगर आप धनबाद से कोयम्बटूर तक की यात्रा करना चाहते है तो ट्रेन संख्या 06064 सुबह 6:00 बजे धनबाद चलेगी और इसकी सेवा भी 1 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा नाहरलगुन से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07047 मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे चलेगी और 2 दिसंबर तक जारी रहेगी, सांतरागाछि से अजमेर के लिए ट्रेन संख्या 08611 मंगलवार रात 7:55 बजे रवाना होगी और ये सेवा 24 नवंबर तक जारी रहेगी. अगरतला से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07029 शुक्रवार सुबह 6:20 बजे चलेगी और 28 नवंबर तक जारी रहेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.