Advertisement

Viral News: तलाक मिलने की इतनी खुशी..., शख्स ने 4 बाल्टी दूध से किया स्नान, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप

असम में पति ने पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में 4 बाल्टी दूध से स्नान किया. इस अजीबोगरीब हरकत ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है.

Latest News
Viral News: तलाक मिलने की इतनी खुशी..., शख्स ने 4 बाल्टी दूध से किया स्नान, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: तलाक किसी भी व्यक्ति के लिए एक भावनात्मक और मानसिक उथल-पुथल का समय होता है. लेकिन असम के नलबाड़ी जिले में एक शख्स ने अपने तलाक को लेकर खुशी का इहार करने का एक अजीब तरीका अपनाया. माणिक अली ने अपनी पत्नी से कानूनी तौर पर अलग होने के बाद 4 बाल्टी दूध से स्नान किया. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.  

आज से मैं आजाद हूं

माणिक अली का यह कदम तब उठाया गया जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया पूरी की. माणिक ने कहा कि उनकी पत्नी पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी. माणिक ने आगे बताया कि, 'आज से मैं आजाद हूं और उन्होंने इस खुशी को मनाने के लिए 4 बाल्टी दूध से स्नान करने का फैसला लिया. वीडियो में माणिक अली का यह बयान स्पष्ट है कि उन्होंने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के बाद यह कदम उठाया. 


यह भी पढ़ें: 'अरे आंटी यहां तो रुको...', हॉस्पिटल में भर्ती पति की रील बना रही थी महिला, Video Viral


घर छोड़कर भाग जाने का प्रयास

स्थानीय लोग बताते हैं कि माणिक की पत्नी ने इससे पहले दो बार घर छोड़कर भाग जाने का प्रयास किया था. दोनों ने मिलकर अपनी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया. तलाक के बाद माणिक ने अपनी खुशी का इजहार दूध से स्नान करके किया, जो अब सोशल मीडिया पर एक वायरल ट्रेंड बन चुका है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना पर अपनी आपत्ति भी जता रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे समय में जब कई लोग भूखे सो रहे हैं और दूध की कमी है, ऐसे में इसे बर्बाद करना बिल्कुल गलत है. कुछ यूजर्स इसे महज एक तरीका मान रहे हैं लाइक्स और फेम पाने का. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement