Advertisement

दिल्ली: दिव्यांग लड़की मर्डर केस में बड़ा खुलासा, रात में छत से उठाकर ले गए थे दरिंदे

Delhi Crime News: कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन में अपहरण और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी तलाश की जा रही है.

Latest News
दिल्ली: दिव्यांग लड़की मर्डर केस में बड़ा खुलासा, रात में छत से उठाकर ले गए थे दरिंदे

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

साउथ दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय दिव्यांग लड़की अपहरण कर हत्या कर दी गई. पुलिस को जांच में पता चला है कि लड़की को हत्यारे रात में छत से सोती हुई को उठाकर ले गए थे. पुलिस को रात करीब 1 बजे लापता होने की पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी.

अधिकारी ने बताया कि पीसीआर कॉल को कालिंदी कुंज थाने को ट्रांसफर की गई. कॉल मदनपुर खादर एक्सेटंशन की गई थी. कॉल करने वाले ने कहा कि एक विकलांग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी उनके साथ रात में छत पर सो रही थी. तभी उसका किडनैप कर लिया गया.

खाली झुग्गी में मिली लाश
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मामले संज्ञान लेते हुए आसपास के इलाके में युवती की छानबीन शुरू कर दी. तलाशी के दौरान उसी गली की एक खाली झुग्गी में युवती का शव मिला. परिवार को बुलाया गया तो बेटी के शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वहीं चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन में अपहरण और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा की कहीं रेप तो नहीं हुआ था. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है. उसकी तलाश की जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement