Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: Dibrugarh लोकसभा सीट किसे पिलाएगी मीठी चाय

Ddibrugarh LS Polls: 2019 के आम चुनाव में डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामेश्वर तेली की जीत हुई थी. उन्हें कुल 6,59,583 वोट मिले थे. इस चुनाव में रामेश्वर तेली के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी पबन सिंह घटोवार रहे थे. जिन्हें इस क्षेत्र के 2,95,017 का समर्थन मिला था.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: Dibrugarh लोकसभा सीट किसे पिलाएगी मीठी चाय

डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर क्या बीजेपी की होगी हैट्रिक.

Add DNA as a Preferred Source

ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसा है असम का डिब्रूगढ़. अपने चाय बेल्ट के कारण डिब्रूगढ़ उत्तर-पूर्वी राज्यों में सबसे ज्यादा चर्चित है. डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें शामिल हैं. ये सीटें हैं - मोरान, डिब्रूगढ़, लाहोवाल, दुलियाजन, टिंगखोंग, नाहरकाटिया, तिनसुकिया, डिगबोई और मार्गरेटा. डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Udhampur लोकसभा सीट पर इस बार चलेगा किसका जादू?


2019 के आम चुनाव में डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामेश्वर तेली की जीत हुई थी. उन्हें कुल 6,59,583 वोट मिले थे. इस चुनाव में रामेश्वर तेली के निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी पबन सिंह घटोवार रहे थे. जिन्हें इस क्षेत्र के 2,95,017 का समर्थन मिला था. इस तरह रामेश्वर तेली ने 364566 वोटों के अंतर से डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में 21,288 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया था. 


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Udhampur लोकसभा सीट पर इस बार चलेगा किसका जादू?


2024 के आम चुनाव के लिए डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र में 1314319 वोटरों के नाम दर्ज हो चुके हैं. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 6,64,692 है, जबकि पुरुष मतदाता 6,49,599. थर्ड जेंडर 28 वोटर हैं. 2019 के आम चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 10,15,748 थी. यानी इन 5 वर्ष के अंतराल में डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 298571 नए मतदाता जुड़े हैं. शुरुआती दौर में यह सीट कांग्रेस के खाते में ज्यादा रही है, पर 2014 के आम चुनाव से अबतक इस सीट पर बीजेपी की जीत होती रही है. 2024 के डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को मैदान में उतारा है. सोनोवाल ने 2004 में असम गण परिषद के उम्मीदवार के रूप में इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. वे इस बार असम जातीय परिषद के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement