Advertisement

India Pakistan Ceasefire: DGMO की चेतावनी की टाइमिंग भी है महत्वपूर्ण, रात की 'पटाखेबाजी' से पहले ही दे दिया स्पष्ट संदेश

India Pakistan Ceasefire: DGMO राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को दो टूक में चेताया कि अगर रात को सीजफायर तोड़ा गया तो उसका जवाब सख्ती से दिया जाएगा.

Latest News
India Pakistan Ceasefire: DGMO की चेतावनी की टाइमिंग भी है महत्वपूर्ण, रात की 'पटाखेबाजी' से पहले ही दे दिया स्पष्ट संदेश
Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में हुई गोलीबारी और ड्रोन गतिविधियों के बाद अब भारत ने अपनी स्थिति और स्पष्ट कर दी है. भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि अगर फिर से सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो इसका जवाब कड़ा और निर्णायक होगा. खास बात ये है कि यह चेतावनी ऐसे समय दी गई जब रात में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर हरकतों की आशंका जताई जा रही थी. इससे यह साफ हो जाता है कि भारतीय सेना न सिर्फ सतर्क है, बल्कि किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है.

जवाब कड़ा और निर्णायक होगा

भारत ने रविवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि अब कोई भी सीमा पार उकसावे की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. DGMO राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने खुद 10 मई की दोपहर को फोन कर सीजफायर की बात की थी. दोनों देशों के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने लगे.उन्होंने बताया कि अगर पाकिस्तान ने रात में फिर से सीजफायर तोड़ा तो भारतीय सेना इसका जोरदार जवाब देगी. सेना प्रमुख ने भी पश्चिमी सीमा के सभी सैन्य अधिकारियों को खुली छूट दे दी है कि वे किसी भी उकसावे का तुरंत और प्रभावी जवाब दें.

ऑपरेशन में 100 आतंकवादी मारे गए

इस दौरान DGMO ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी जानकारी दी. इस ऑपरेशन में 100 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे खतरनाक आतंकी शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 4 से 10 मई के बीच सीजफायर के उल्लंघन पर की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35-40 सैनिक मारे गए.


यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या पुलवामा हमले में था पाकिस्तान का हाथ? पाक एयरफोर्स अधिकारी के बयान ने दिए संकेत... जानें पूरा मामला


रावलपिंडी तक पराक्रम का एहसास करा दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन से पाकिस्तान को यह संदेश मिल गया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने न केवल सीमा पर बल्कि रावलपिंडी तक अपने पराक्रम का एहसास करा दिया है. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेकर भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हर हरकत का जवाब मिलेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement