Advertisement

अहमदाबाद क्रैश के बाद बड़ी कार्रवाई, DGCA ने एयर इंडिया पर कसा शिकंजा, सीनियर अधिकारियों पर गिरी गाज

अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद DGCA ने एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते नौकरी से हटाने का आदेश दिया है.

Latest News
अहमदाबाद क्रैश के बाद बड़ी कार्रवाई, DGCA ने एयर इंडिया पर कसा शिकंजा, सीनियर अधिकारियों पर गिरी गाज
Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद में 12 जून को हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन नियामक संस्था (DGCA) एक्शन में है. इस दुखद हादसे में 250 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. हादसे के बाद लगातार एयर इंडिया की जहाज में तकनीकी खमियां देखने को मिल रहाई है. जिसके कारण उन विमानों से यात्रा कर रहे यात्री को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था. अब भारत की नागरिक उड्डयन नियामक संस्था ने एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है. 

DGCA की जांच में खुलासा

दरअसल, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-276 जब सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अहमदाबाद से टेकऑफ कर रही थी, तभी 49 सेकेंड बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे के बाद DGCA ने पाया है कि लगातार एयर इंडिया कि क्रू मेंबर्स की शेड्यूलिंग में गंभीर चूक के मामले सामने आ रहे हैं. DGCA की जांच में खुलासा हुआ कि क्रू मेंबर्स को बिना आवश्यक लाइसेंस, पर्याप्त विश्राम और हाल की उड़ानों के अनुभव के बावजूद फ्लाइट में तैनात किया जा रहा है. 


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दोगुने से ज्यादा बढ़ा दी पेंशन, अब मिलेंगे इतने रुपये?


एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर और एयरबस विमानों का विशेष निरीक्षण

DGCA ने बताया कि यह चूक ARMS (Airline Route Management System) और CAE फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा के दौरान सामने आई. आपको बता दें इन दोनों प्लेटफॉर्म का उपयोग एयरलाइन संचालन और क्रू शेड्यूलिंग के लिए किया जाता है. नियामक संस्था ने एयर इंडिया को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो लाइसेंस निलंबन और ऑपरेशनल बैन जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे. इसके साथ ही एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर और एयरबस विमानों का विशेष निरीक्षण भी जारी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement