Advertisement

राहुल गांधी के Match Fixing आरोप पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार- जिसे जनता नकारती है, वो...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और महायुती गठबंधन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली की. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है.

राहुल गांधी के Match Fixing आरोप पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार- जिसे जनता नकारती है, वो...
Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग के आरोप को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में ठन गई है. राहुल गांधी के आरोपों पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है. फडणवीस ने कहा कि जिन्हें जनता नकार देती है, वो लोग जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पाता. 

Devendra Fadnawis ने क्या लिखा?

राहुल गांधी ने द इंडियन एक्सप्रेस में ऑप-एड लिखा था और बीजेपी पर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक मराठी अखबार में एक आर्टिकल लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा,'जब आप लोगों को मना नहीं पाते तो उन्हें कन्फ्यूज़ कर देते हैं. राहुल गांधी यही नीति अपना रहे हैं. विपक्ष की EVM पर सवाल उठाने की आदत हो गई है. EVM के खिलाफ सारी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है.'

देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि रहुल गांधी वो नेता हैं जो हर स्वीकार नहीं कर पाते और लोकंत्र की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं. फडणवीस ने लिखा कि विपक्ष को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए, जनता सबको देख रही है और बहानों से अब काम नहीं चलेगा.

Rahul Gandhi ने लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप

राहुल गांधी ने अपने आर्टिकल में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में महायुती गठबंधन ने बड़ी धांधली की थी. उन्होंने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से लेकर वोटर लिस्ट पर भी सवाल उठाए थे.

Election Commission ने राहुल गांधी के आरोप पर दिया जवाब

चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के आरोपों को बेतुका और निराधार बताया था. चुनाव आयोग ने कहा था कि राहुल गांधी के आरोप न केवल चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाते हैं बल्कि लाखों चुनाव कर्मियों के समर्पण का भी अपमान करते हैं. चुनाव आयोग ने जवाब दिया कि आयोग दिसंबर, 2024 में ही इन आरोपों पर विस्तृत जवाब दे चुका है. आयोग की तरफ से कहा गया कि सारी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement