Advertisement

BJP में बड़ा बदलाव, फडणवीस को मिल सकती है पार्टी की कमान, जानें क्यों खास है ये दांव

बीजेपी के नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो चुकी है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को पार्टी की कमान मिल सकती है.

BJP में बड़ा बदलाव, फडणवीस को मिल सकती है पार्टी की कमान, जानें क्यों खास है ये दांव

Devendra Fadnavis

Add DNA as a Preferred Source

Devendra Fadnavis New BJP Chief: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने वाले हैं, जिसको लेकर पार्टी के नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी का कमान नए नेता को देने की तैयारी हो रही है. इसको लेकर राजनितिक गलियारों में कई नामों पर चर्चा हो रही है.

कई नामों की चर्चा
पार्टी के नए अध्यक्ष के दौड़ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है. इन्हीं अटकलों के बीच देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय पर RSS के पदाधिकारियों से मिले. फडणवीस का 15 दिन के अंदर ये दूसरा नागपुर दौरा है, जिसके बाद से ये सवाल उठने लगें क्या देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी की कमान मिलने वाली है.


ये भी पढ़ें-Bangladesh में फिर गरमाया छात्रों का आंदोलन, PM के इस्तीफे की मांग, शेख हसीना ने लिया ये बड़ा एक्शन


नए अध्याक्ष की खोज
दरअसल, 2019 से बीजेपी की कमान संभालने वाले जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के कारण बढ़ा दिया गया था, लेकिन जेपी नड्डा अब मोदी कैबिनेट के हिस्सा हैं, जिसके बाद से ही नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस का अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि फडणवीस अमित शाह और मोदी के करीबी माने जाते हैं. इसी बीच लगातार दो बार नागपुर जाना कई अटकलों को हवा दे रहा है.

फडणवीस की मुलाकात काफी अहम
फडणवीस ने नागपुर में कई पदाधिकारियों से मुलाकात की और डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर में दर्शन किए. लेकिन मुलाकात के दौरान क्या बात हुई. इसका पता नहीं चल सका. दरअसल, ये माना जाता है कि बिना RSS के मुहर के कोई भी बीजेपी का अध्यक्ष नहीं बन सकता है. ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement