Advertisement

Gangrape: दिल्ली की महिला का गाजियाबाद में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Gangrape: गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में फेंक गए. महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे. यह महिला दिल्ली की निवासी है.

Gangrape: दिल्ली की महिला का गाजियाबाद में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

गाजियाबाद में गैंगरेप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली एनसीआर से एकबार फिर महिला से अपराध का जघन्य मामला सामने आया है. दिल्ली की एक 38 साल की महिला का गाजियाबाद में पांच लोगों ने अपहरण कर 2 दिनों तक गैंगरेप किया है. खबर यह भी है कि इन दरिंदों में महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाली है. गाजियाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में फेंक गए. महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे. फिलहाल इस महिला को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है.

क्या प्रापर्टी विवाद का है मामला?
गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला दिल्ली की निवासी है. वह अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी. यहां से दिल्ली जाने के लिए उसके भाई ने उसे ड्रॉप किया. वहां से महिला की जान-पहचान के 5 लोग उसे ले गए और फिर गैंगरेप किया.

पढ़ें- भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की लिस्ट, सिराज से चुनाव लड़ेंगे जयराम ठाकुर

उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 अक्टूबर को यह सूचना मिली की आश्रम रोड पर एक महिला बेसुध अवस्था में पड़ी हुई है. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि यह प्रापर्टी से जुड़ा मामला हो सकता है. मामला विचाराधीन है. हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement