Advertisement

Delhi Weather Alert: दिल्ली में शुरू हुई कड़ाके की सर्दी, 4.9 डिग्री तक पहुंचा पारा 

Delhi Winter News: दिल्ली में न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है और यह शिमला से भी कम है. हालांकि, धुंध और प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोग परेशान हैं और अभी मौसम का भरपूर अंदाज में मजा नहीं ले पा रहे हैं.

Delhi Weather Alert: दिल्ली में शुरू हुई कड़ाके की सर्दी, 4.9 डिग्री तक पहुंचा पारा 

Delhi Weather Updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शिमला, डलहौजी जैसे पहाड़ी शहरों से भी कम था.  शुक्रवार को डलहौजी का 6.8, धर्मशाला का 8.2, शिमला का 6.8 डिग्री रहा था. दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम पहुंच गया है. हालांकि, इसके बाद भी प्रदूषण की वजह से लोगों के लिए हवा जहरीली बनी हुई है और मौसम का लुत्फ नहीं ले पा रहे हैं. दिल्ली में प्रदूषण 18 दिसंबर के बाद कम होने के आसार हैं. हालांकि, अधिकतम तापमान अभी 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव नहीं हो रहा है. आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बन रहे कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ठंड बढ़ेगी.

स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सुबह काफी कम रह रहा है लेकिन ज्यादातर लोग उस दौरान सोए रहते हैं. सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को खासी ठंड लग रही है. अधिकतम तापमान अभी 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है और दोपहर में अच्छी चमकीली धूप रहती है जिसकी वजह से लोगों को गलाने वाली ठंड का असर नहीं दिख रहा है. अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड महसूस होगी. 

यह भी पढ़ें: एक साल में इस शख्स ने स्विगी से मंगाया जितना खाना उतने में खरीद लेंगे 2 BHK  

प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत 
दिल्ली के लोगों को अभी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और अगले सप्ताह भी एक्यूआई खराब और बेहद खराब की श्रेणी में ही रहने वाला है. हालांकि, लंबे समय बाद राजधानी दिल्ली को 18 दिसंबर को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, संभावना है कि 18 दिसंबर के बाद प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर पहुंच जाए. इसके बाद एक बार फिर यह बेहद खराब की कैटेगरी में ही होगा. प्रदूषण की वजह से सांस के मरीजों और गंभीर बीमारियों के मरीजों से खास एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास एहतियात बरतने की सलाह 
ठंड और प्रदूषण की वजह से खास तौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना क रना पड़ सकता है. मौसम को देखते हुए खास एहतियात बरतने की जरूरत है. दूसरी ओर दिल, सांस या किसी और गंभीर बीमारी से गुजर रहे मरीजों को मॉर्निंग या इवनिंग वॉक के लिए निकलें तो अपने साथ मास्क जरूर रखें. वायु की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब श्रेणी में है. प्रदूषण और ठंड की वजह से धुंध और कोहरा भी छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: 'रोजाना सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों चले आते हैं आप' जानिए दिल्ली सरकार पर क्यों नाराज हुए CJI

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement