Advertisement

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों में अगले 2 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग का मानना है कि इन दो घंटों के भीतर जोरदार बारिश हो सकती है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान ने अगले 2 घंटो के भीतर दिल्ली और राजधानी से सटे इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा समेत यूपी के कई अन्य शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यानी कि अगले कुछ घंटों में इन जगहों पर जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आ सकती है.

इन जगहों पर ओलवृष्टि की संभावना
आईएमडी ने दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद आदि के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, गरज के साथ भारी बारिश, बिजली गिरने और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. दिल्ली के बुराड़ी, रोहिणी, बादली, करावल नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पश्चिम विहार, कश्मीरी गेट, शाहदरा, राजौरी गार्डन, प्रीत विहार, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और छतरपुर जैसे इलाको में कम बारिश के आसार है. 

यहां भी बारिश की संभावना
वहीं दिल्ली के जाफरपुर, NCR: बहादुरगढ़, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़, हरियाणा: खरखौदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, यूपी: गुलौटी, सिकंदराबाद, राजस्थान: लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ में तेज बारिश के आसर हैं. वहीं गाजियाबाद, इंदिरापुरम, हिंडन एएफ स्टेशन, छपरौला, गुरुग्राम, मानेसर हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, कोसली और यूपी के मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, अनूपशहर, बहजोई, डिबाई, नरौरा, सहसवान, अतरौली, नंदगांव, बरसाना में मध्यम बारिश के आसार है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement