Advertisement

Delhi की हवा हुई बेहद जहरीली, प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI

दिल्ली में तेजी से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. एक्यूआई लेवल 300 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में बेहद परेशानी हो रही है.

Latest News
Delhi की हवा हुई बेहद जहरीली, प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI
Add DNA as a Preferred Source

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली का मुक्यमंत्री आतिशी ने ऐसे वातावरण के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल, पंजाब-हरियाणा में में पराली जलाने के मामलों में इजाफा हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की संभावना है.  हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आतिशी के आरोपों को गलत ठहराया है. 

300 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में लगातार AQI भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी इस विषय पर चिंता जताई है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्दियां आ रही हैं और वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली में स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट हैं जहां AQI 300 को पार कर चुका है. प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए समितियां बनाई गई हैं. 


ये भी पढ़ें-Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में ठंड की दस्तक के साथ पॉल्यूशन की मार, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, पढ़ें IMD अलर्ट


 

लोगों को सांस लेने में तकलीफ 
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. साथ ही लोगों को तरह-तरह की बीमारियां भी हो रही है. दिल्ली का वातावरण जहरीला हो चुका है , ऐसी स्थिति में सभी को संभल कर रहने की सलाह दी गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement