Advertisement

Delhi Weather: आधी रात को अचानक हुई बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

बीती रात 2 बजे के करीब दिल्ली का मौसम अचानक बदला. दिल्ली-एनसीआर में तेज़ हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई. इस बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.

Delhi Weather: आधी रात को अचानक हुई बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बीती रात दो बजे के करीब मौसम अचानक बदला. राजधानी में आंधी और तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश और आंधी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट्स की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. वहीं कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.

Delhi Airport ने जारी की एडवाइज़री

अचानक हुई इस झमाझम बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 40 के करीब पहुंच रहा था, इस बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है. हालांकि, बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. इसका असर आम जनजीवन और यातायात पर पड़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात अचानक बदले मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है. 100 से ज्यादा फ्लाइट्स पर इसका असर पड़ा है, वहीं 25 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वो अपना फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें और अपडेट के लिए अपने एयरलाइन स्टाफ से संपर्क करें.
 

दिल्ली में कब तक पहुंचेगा मानसून

भारत में मानसून का आगमन हो चुका है. मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि 24 मई को मानसून केरल पहुंच गया है. यह 16 साल में पहली बार है जब मानसून अपने तय समय से करीब 8 दिन पहले भारत पहुंचा है. इससे पहले साल 2009 में मानसून 23 मई को पहुंचा था. इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून कब तक पहुंचेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून 25 जून तक पहुंचेगा.


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement