Advertisement

Delhi: तिहाड़ जेल में फिर से गैंगवार, 2 कैदियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए क्यों हुई ये खूनी झड़प

इस हमले मे दोनों ही कैदी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, घटना के फौरन बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

Latest News
Delhi: तिहाड़ जेल में फिर से गैंगवार, 2 कैदियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए क्यों हुई ये खूनी झड़प

Tihar Jail Delhi

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की तिहाड़ जेल में आज फिर गैंगवार की घटना हुई है. इस गैंगवार में दो कैदियों के ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है. इस हमले मे दोनों ही कैदी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस खूनी झड़प के पीछे बदले की आग है. हमला करने वाले आरोपी कैदी का नाम लोकेश है. दरअसल लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली और लवीश तिहाड़ जेल में कैद है. अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए लोकेश ने दो कैदी दोस्तों की मदद से लवली और लवीश पर जानलेवा हमला कर डाला. ये घटना जेल में मौजूद फोन रूम में हुई है. इस दौरान घायलों के साथ चाकूबाजी के साथ मारपीट भी की गई.

एक घायल की स्थिति नाजुक
ये वारदात शुक्रवार की है. इस हमले को लेकर लोकेश की तरफ से जेल के भीतर से ही योजना बनाई गई थी. इस हमले की साजिश में उसके साथ उसके दो कैदी दोस्त हिमांश और अभिषेक भी शामिल थे. ये तीनों ही अवसर की तालाश कर रहे थे. अवसर मिलते ही तीनों साथियों ने लवली और लवीश पर धावा बोल दिया. घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ति कराया गया था, एक कैदी की स्थिति में सुधार होने के बाद उसे देरशाम जेल ले जाया गया है. वहीं दूसरे घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: यमुनोत्री धाम में तबाही, हिमाचल में ITBP जवान शहीद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement