भारत
12 सितंबर को डीयू में दाखिले से जुड़ा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा. दाखिले से जुड़ी बाकी जानकारी भी बताई जाएगी.
डीएनए हिंदी: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (UG course) के लिए दाखिले का शेड्युल सोमवार को जारी हो जाएगा. 12 सितंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा. इसी के साथ दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इसके साथ-साथ 70 हजार यूजी सीटों में दाखिले की गाइडलाइंस का ऐलान भी किया जाएगा. डीयू में इस बार दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) स्कोर के जरिए हो रहे हैं. जान लीजिए इस बार दाखिले से जुड़ी जरूरी बातें-
अक्टूबर में होगी काउंसलिंग
अक्टूबर में सीटें आवंटित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी और अलग-अलग कॉलेजों में दाखिले होंगे. यह प्रक्रिया कैसी होगी, इसकी पूरी गाइडलाइंस 12 सितंबर को जारी होगी. इसके अलावा स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ECA) की 5% सीटों में दाखिले के लिए भी अलग से गाइडलाइंस दी जाएगी. दाखिले की पूरी प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Delhi University के हिंदू कॉलेज में चिदंबरम, मनोज झा का कार्यक्रम रद्द होने पर मचा बवाल
अगले हफ्ते आएगा CUET रिजल्ट
सीयूईटी का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अगले हफ्ते जारी कर सकती है. इसमें पर्सेंटाइल स्कोर जारी किया जाएगा. इसके साथ-साथ सभी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा. डीयू भी दाखिले के लिए अपनी वेबसाइट खोल देगा, जिसमें स्टूडेंट्स को कॉलेज या कोर्स चुनने होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को तीन हफ्ते का वक्त दिया जाएगा.
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में देश भर से आवेदन आते हैं. अभी तक 12वीं के नंबरों के अनुसार कटऑफ के आधार पर एडमिशन होता था. इस बार केवल CUET स्कोर ही एडमिशन का आधार होगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.