भारत
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है. दिल्ली में 13 अगस्त से ही रिहर्सल शुरू होगा. इस दौरान कई रास्तों को बंद करने के साथ ही डायवर्जन रहेगा.
Independence Day 2025 Delhi Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड और प्रोग्राम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इसमें दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें लोगों से डायवर्जन के अनुसार ही प्रवेश करने की अपील की गई है. ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी 13 अगस्त 2025 से ही लागू कर दी जाएगी. यहां लाल किले पर होने वाली फुल-ड्रेस रिहर्सल होगी. 13 से 15 अगस्त के बीच कई रास्ते बंद रहेंगे. इन पर डायवर्जन होगा.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और उसके आसपास के इलाके में वाहनों का आना प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही याहां पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगा. इसमें मुख्य सड़क नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी रोड, चांदनी चौक से लेकर निषाद राज मार्ग बंद रहेंगे. यह प्रतिबंध 15 अगस्त 2025 को भी रहेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से तिरंगा फहराने के साथ ही देश को संबोधित करेंगे.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर समारोह के दौरान आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग और अन्य मुख्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन रहेगा. इसके अलावा अजमेरी गेट से लेकर दक्षिणी दिल्ली, माल रोड और बर्फ खाना जैसे इलाकों से चलने वाली बसों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है. इसके साथ लालकिले के पास कमर्शियल वाहनों और बसों के चलने पर रोक रहेगी. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन दिनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासकर मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.
पुलिस ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि समारोह स्थल पर कुछ चीजों को ले जाना प्रतिबंधित होता. इनमें खासकर कैमरा, दूरबीन, रिमोट से चलने वाली कार की चाबियां, हैंडबैग, पानी की बोतलें. इन चीजों को सुरक्षा कारणों से समारोह स्थल पर बैन कर दिया गया. किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को देखते ही पुलिस को सूचना दें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.