Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Delhi Suicide Case: 4 बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी, दिल्ली में आत्महत्या का दर्दनाक केस

Delhi Suicide Case: दिल्ली में एक पिता ने अपनी चारों विकलांग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मां की मौत पहले ही हो चुकी थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Latest News
Delhi Suicide Case: 4 बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी, दिल्ली में आत्महत्या का दर्दनाक केस
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Suicide Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल दिल्ली के रंगपुरी इलाके में चार विकलांग बेटियों के साथ पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस को इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. जब पुलिस ने इस हादसे के बारे में छानबीन की और लोगों से पूछा तो पता चला कि ये आत्महत्या आज या कल नहीं बल्कि कई दिन पहले की गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों ने पुलिस को बताया कि इनका घर पिछले काफी दिनों से बंद था. 

बदबू आने पर चला पता
पड़ोसियों को लगा कि ये लोग गांव गए होंगे, लेकिन जब घर से बदबू आना शुरू हो गई तो लोगों को शक हुआ. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के भीतर गई तो चारों बेटियों सहित पिता के शव को पाया. अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


यह भी पढ़ें - शराबबंदी या मजाक! बिहार में जाम पर जाम लगाते नजर आए थानाध्यक्ष, वीडियो Viral


चारों बेटियां थी विकलांग
बता दें कि 50 वर्षीय हीरा लाल परिवार सहित रंगपुरी गांव स्थित किराए के मकान में रहता था. पत्नी की पहले मौत हो गई थी. अब परिवार में 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू और आठ वर्षीय निधि थे. चारों बेटियां विकलांग होने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थीं.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement