भारत
दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का मोबाइल चुराने की साजिश रची, ताकि उसकी बेवफाई का राज छिपा सके. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के दक्षिणी इलाके, फतेहपुर बेरी में एक अजीबोगरीब घटना घटी है, जिसमें प्यार, धोखा और साजिश का मेल देखने को मिला. दरअसल, यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रची और अपने पति का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया. अपनी बेवफाई को छुपाने के लिए उसने ये पूरी साजिश रची थी.
पुलिस के मुताबिक, महिला का पति अपनी पत्नी पर शक करता था और उसने उसकी चैट्स में प्रेमी के साथ हुए मैसेज को देख लिया था.जिसके बाद उसने उस चैट को अपने फोन में सेव कर लिया, जिससे महिला का धोखा उजागर हो गया. अपनी बेवफाई को छिपाने के लिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर एक मोबाइल स्नैचिंग की साजिश रची. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस की तत्परता ने इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया और आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार में SIR का 66% काम पूरा, 5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने जमा कराए गणना फॉर्म
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति का मोबाइल छीनने की योजना बनाई थी, ताकि उसके फोन में सेव चैट्स की जानकारी बाहर न आ सके. लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तेज कार्रवाई ने आरोपियों को धर दबोचा. अब पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरी घटना के बाद आरोपी प्रेमी और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.