Advertisement

कैब बुक कर ड्राइवर को बनाते थे शिकार, हत्या कर खाई में फेंक देते थे लाश, दिल्ली में सीरियल किलर गैंग का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे सीरियल किलर का पर्दाफाश किया है, जो कई सालों से कैब ड्राइवर्स की हत्या कर रहा था. ये लोग ड्राइवर को मारकर उसका शव खाई में फेंक देते थे और गाड़ी को नेपाल में बेंच देते थे.

Latest News
कैब बुक कर ड्राइवर को बनाते थे शिकार, हत्या कर खाई में फेंक देते थे लाश, दिल्ली में सीरियल किलर गैंग का पर्दाफाश

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में ऐसे सीरियल किलर गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरकेपुरम टीम ने ऐसे सीरियल किलर को पकड़ा है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर्स की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने बताया कि ये गिरोह पिछले कई सालों से एक्टिव है और ये लोग कई कैब ड्राइवर्स को अपना शिकार बना चुके हैं. गिरफ्तार आरोी की पहचान अजय लांबा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के इंडिया गेट इलाके से पकड़ा गया है. इस गैंग का एक सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं एक सदस्य अभी भी फरार है. 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अजय साल 2001 से अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में टैक्सी ड्राइवर्स को अपना शिकार बनाता था. सीरियल किलर और उसके तीन साथी किराए पर कैब बुक करते थे फिर उत्तराखंड की पहाड़ियों में कैब ड्राइवर को ले जाकर, पहले बेहोश करते थे फिर उसका गला दबाकर हत्या कर देते थे. इसके बाद लाश को उत्तराखंड के पहाड़ों से गहरी खाई में फेंक देते थे. कैब ड्राइवर्स की हत्या के बाद चारों सीरियल किलर कैब को नेपाल में बेच देते थे. मामले में पुलिस ने एक कैब ड्राइवर का शव बरामद किया है. तीन कैब ड्राइवर के शव अब तक तक नहीं मिले हैं. आरोपियों ने बताया है कि वह अल्मोड़ा, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर में कैब ड्राइवर्स की लाश ठिकाने लगाते थे.

ये भी पढ़ें-MP गज़ब है! सरकारी स्कूल की एक दीवार की पुताई में लग गए 233 लोग, 10 खिड़की पेंट करने के लिए 425 मजदूर लगे

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अजय 2008 से 2018 तक नेपाल में रहा. इसके बाद वह देहरादून आ गया और अपने परिवार के साथ रहने लगा. पुलिस ने बताया कि साल 2020 में वह उड़ीसा से दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ गया. 2021 में NDPS एक्ट के तहत सागरपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ और 2024 में उड़ीसा के बेरहामपुर में एक ज्वेलरी शॉप डकैती के मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement