भारत
Delhi Red Fort blast: दिल्ली के लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर सोमवार शाम एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद कार में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Delhi Red Fort blast: दिल्ली के लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर सोमवार शाम एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद कार में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. आइए जानते हैं जोरदार धमाके के बाद चश्मदीद क्या बोल रहे हैं.
चांदनी चौक के एक दुकानदार ने कहा- कोई कह रहा कि सिलेंडर ब्लास्ट है. लेकिन पता नहीं. मेरी दुकान करीब 200 मीटर है लेकिन ब्लास्ट से पूरी दुकान हिल गई.
#BigBreaking | दिल्ली में लाल किला के ठीक सामने कार में भयानक धमाका, कई लोगों के घायल होने की खबर
— Zee News (@ZeeNews) November 10, 2025
धमाके की जगह से सिर्फ ZEE News की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए
WATCH LIVE - https://t.co/Digz03kJPw#BreakingNews #Delhi #RedFort #Blast #BigBreakingNews #Police #ZeeNews… pic.twitter.com/P9u0j7YlVT
10 नवंबर की शाम 6 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को ब्लास्ट की सूचना मिली. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके के बाद कार के आसपास मौजूद तीन से चार गाड़ियों ने आग पकड़ लगी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जबरदस्त था कि चांदनी चौक मार्केट की कई दुकानें तक हिल गईं. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली पुलिस और NIA की टीम ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.
दिल्ली में हुए धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने कुछ दिनों पहले कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद रठार को गिरफ्तार किया था. रठार की निशानदेही पर फरीदाबाद से 9 नवंबर को 360 किलो RDX बरामद किया गया था, वहीं 10 नवंबर की सुबह 2500 किलो से ज्यादा के विस्फोटक बरामद किए गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.