Advertisement

दिल्ली में ओडिशा की महिला के साथ दरिंदगी, सराय काले खां के पास गंभीर हालत में सड़क पर फेंका

दिल्ली में फिर से रेप की घटना सामने आई है. दरअसल आरोपियों ने रेप करके युवती को सरायं काले खां के पास एक सड़क पर फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Latest News
दिल्ली में ओडिशा की महिला के साथ दरिंदगी, सराय काले खां के पास गंभीर हालत में सड़क पर फेंका

delhi rape case

Add DNA as a Preferred Source

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से फिर से शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है. अपराधियों ने युवती का रेप कर उसे सरायं काले खां के पास सड़क पर फेंक दिया था. जब राहगीरों ने इस हालत में महिला को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. 

एम्स में चल रहा है इलाज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया. एम्स के डॉक्टरों ने बताया की युवती के निजी पार्ट से लगातार खून बहता रहा जिस कारण उसकी हालत और भी गंभीर हो गई. फिलहाल युवती का इलाज एम्स में चल रहा है. पुलिस ने युवती का मेडिकल होने के बाद रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी.

बिना बताए आई थी दिल्ली
हालांकि अभी तक युवती का बयान दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है और एक साल पहले किसी को बिना बताए दिल्ली आई थी. करीब दो महीने पहले पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी थी. लेकिन वह परिवार के साथ नहीं गई. 


यह भी पढ़ें - Ratan Tata: जब रतन टाटा ने एअर इंडिया की कराई थी घर वापसी, जानें पूरा किस्सा


भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी जानकारी 
हाल ही में उसका मोबाइल खो गया था. मोबाइल खो जाने के बाद से न तो वह पुलिस और न ही परिवार वालों के संपर्क में थी. पुलिस ने कहा कि अभी मानसिक रूप से घबराई हुई है.  वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है, बता दें कि इस घटना की जानकारी पुलिस को 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement