Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Pollution: फिर से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, राजधानी के 15 इलाकों में 400 पार हुआ AQI

Pollution: दिल्ली के कई इलाकों में आज एक्यूआई 400 के पार पहुंच चुका है. चारों तरफ धुंध ही दिखाई पड़ रही है. बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी में फिर से ग्रैप-4 की पाबंदिया लागू कर दी गई है.

Latest News
Pollution: फिर से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, राजधानी के 15 इलाकों में 400 पार हुआ AQI

Delhi Pollution

Add DNA as a Preferred Source

Pollution: दिसंबर की शुरूआत में दिल्ली में वायु प्रदूषण से थोड़ी सी राहत थी, लेकिन ये ज्यादा दिनों के लिए नहीं थी. अब दिसंबर के और साल के आखिरी दिनों प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. नवंबर की तरह राजधानी में बुजर्गों और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. दिन प्रतिदिन स्थिति और भी खराब होती जा रही है. 

हाइब्रिड मोड लागू
बीते दिनों प्रदूषण में हुए सुधार की वजह से दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दी गई थी लेकिन अब फिर से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई है. दिल्ली से सटे नोएडा, गुरूग्राम में निजी ऑफिस और स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू कर दिया गया है. प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि किसी भी तरीके से प्रदूषण की रोकथाम की जाए. 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने मार गिराए उत्तर कोरिया के 100 सैनिक, अब क्या एक्शन लेंगे किम जोंग उन?

कहां कितना है एक्यूआई
आज सुबह 6 बजे के डाटा के अनुसार दिल्ली के प्रतापगंज में AQI- 415, सोनिया विहार में AQI- 404, पंजाबी बाग में AQI- 415, ओखला फेज 2 में AQI- 417, ITO में AQI- 386, जहांगीरपुरी में AQI- 408, नेहरू नगर में AQI- 436, नरेला में AQI- 373, मेजर ध्यानचंद में AQI- 412, मुंडका में AQI- 432, अशोक विहार में AQI- 424, बवाना में AQI-408, बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI- 408, द्वारका सेक्टर-8 में AQI- 419, मंदिर मार्ग में AQI- 379, RK पुरम में AQI- 424, रोहिणी में AQI- 427, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में AQI-399 के अलावा और इलाकों में 400 से ज्यादा AQI है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement