Advertisement

Delhi Police की स्पेशल सेल ने दबोचे रिन्दा गैंग के शॉर्पशूटर्स, चीनी वैपन्स बरामद, ISI से है कनेक्शन

ISI के मिशनों को अंजाम देते हुए भारत में गैंगवार कराने में हरविंदर सिंह रिन्दा की अहम भूमिका रही है. खालिस्तानी आतंकियों को भी उससे मदद मिलती है.

Delhi Police की स्पेशल सेल ने दबोचे रिन्दा गैंग के शॉर्पशूटर्स, चीनी वैपन्स बरामद, ISI से है कनेक्शन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक उपलब्धि हासिल की है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स और अमृतसर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के बाद 4 शॉर्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के तहत यह कामयाबी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी भी दी है. 

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लांडा हरिके और हरविंदर रिन्दा मॉड्यूल के 4 शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद से 5 चीनी हथगोले और एक AK47 राइफल बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की ISI सपोर्ट कर रही है. जानकारी के तहत यह हथियार ड्रोन के जरिए भारत भेजे गए थे.

यमुना सफाई के लिए डाला केमिकल, नाराज BJP सांसद अधिकारी से बोले- तेरे सिर पर डाल दूं

चीनी हथियार भी हुए बरामद

इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने यह भी बताया है कि पांच चीनी HE ग्रेनेड, एक AK-47, एक MP-5 और नौ सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुए हैं.यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान खुफिया एजेंसी चीन से अत्याधुनिक खरीद कर  उन्हें भारत में गैंग्सटर्स को पहुंचा रही है जिसमें संभवतः चीन बी आईएसआई की मदद कर रहा है.

हिमाचल चुनाव में मतदान से पहले होंगे मोदी के तूफानी दौरे, जानिए करेंगे 5 दिन में कितनी रैलियां

ISI से क्या है कनेक्शन

आपको बता दें कि हरविंदर सिंह रिन्दा पंजाबी गैंगस्टर है, जो कि साल 2020 में भारत से फरार होकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की पनाह में इस्लामाबाद में चला गया था. वह आज भी देश विरोधी गतिविधियों में एक्टिव है और खालिस्तानी आतंकियों की मदद करता है. रिंदा भारत के पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद और महाराष्ट्र में लगातार हथियारों खासकर विस्फोटकों की खेप पहुंचा रहा है. इसके चलते दिल्ली पुलिस समेत भारत सरकार की अलग-अलग खुफिया एजेंसियां हरविंदर सिंह गैंगस्टर्स के ग्रुप को निशाने पर ले रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement