Advertisement

टैंकर से कार की टक्कर, दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत हो गई है. ये दोनों एक कार से कहीं जा रहे थे और रास्ते में एक टैंकर ने टक्कर मार दी.

Latest News
टैंकर से कार की टक्कर, दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत

Car Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के सोनीपत में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो सब इन्सपेक्टर की मौत हो गई है. कोंडली बॉर्डर के पास एक बड़े कैंटर वाहन ने इन दोनों की कार को जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और दोनों उसी में फंसे रह गए और दोनों की मौत हो गई. इन दोनों को बड़ी मुश्किल से कार से निकाला गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सोमवार देर रात 11:30 बजे हुआ. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणा नंबर वाली यह होंडा वेन्यू कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कार के अगले हिस्से से लेकर अगली सीट तक के पूरे हिस्से को भीषण नुकसान पहुंचा है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार में सवार लोगों के साथ क्या हुआ होगा.

यह भी पढ़ें- ओडिशा में दिखी दुर्लभ ब्लैक टाइगर की फैमिली, IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

कार में फंसे रहे गए थे दोनों पुलिसकर्मी
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इन दोनों को कार से निकाला. काफी देर तक ये दोनों कार में ही फंसे रह गए थे. बाद में जब इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि इन दोनों की पहचान कर ली गई है. इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और रणवीर की मौत हुई है. इसमें से दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे. वहीं, इंस्पेक्टर रणवीर आदर्श नगर थाने में ATO के पद पर तैनात थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement