Advertisement

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली पुलिस का पहला रिएक्शन, कहा- चलती कार में हुआ ब्लास्ट, लोग भी थे सवार

दिल्ली के लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ है. इस पूरे मामले पर डीआईजी सीआरपीएफ किशोर प्रसाद का भी बयान आया है.

Latest News
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली पुलिस का पहला रिएक्शन, कहा- चलती कार में हुआ ब्लास्ट, लोग भी थे सवार

लाल किले ब्लास्ट पर दिल्ली पुलिस का पहला रिएक्शन

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Red Fort: दिल्ली के लाल किले के पास एक धमाका हुआ है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. अब इस पूरे मामले पर डीआईजी सीआरपीएफ किशोर प्रसाद का भी बयान आया है.उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, वे स्थिति का जायजा लेने जा रहे हैं. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. 


दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का कहना है, "आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी.  उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां मौजूद हैं. घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है.  गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है. 

10 नवंबर की शाम 6 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को ब्लास्ट की सूचना मिली. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके के बाद कार के आसपास मौजूद तीन से चार गाड़ियों ने आग पकड़ लगी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जबरदस्त था कि चांदनी चौक मार्केट की कई दुकानें तक हिल गईं. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली पुलिस और NIA की टीम ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई है. 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है. LNJP अस्पताल की तरफ से 8 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

दिल्ली में हुए धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने कुछ दिनों पहले कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद रठार को गिरफ्तार किया था. रठार की निशानदेही पर फरीदाबाद से 9 नवंबर को 360 किलो RDX बरामद किया गया था, वहीं 10 नवंबर की सुबह 2500 किलो से ज्यादा के विस्फोटक बरामद किए गए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement