Advertisement

Delhi News: दिल्ली पुलिस का घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और एनएस मंडी में छापेमारी कर अवैध रूप से रहे 11 परिवारों के 66 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. पुलिस को मामले में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

Latest News
Delhi News: दिल्ली पुलिस का घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में एक सनसनीखेज कर्रवाई के तहत पुलिस ने अवैध रूप रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. यह ऑपरेशन वजीरपुर और एनएस मंडी इलाकों में चलाया गया, जहां 11 परिवारों के 66 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिसमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है. डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक, जिला पुलिस की इस विशेष कार्रवाई को एसीपी रंजीव कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया गया. 

पुलिस ने दी जानकारी 

डीसीपी ने बताया कि, फॉरेनर्स सेल की टीम को एक खुफिया जानकारी मिली थी, जिसमें पता चला कि कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिक हरियाणा के नूंह में ईंटो के भट्टों में मजदूरी करते थे. इसके बाद हाल ही में वो दिल्ली आकर अवैध तरीके से वजीरपुर और एनएस मंडी जैसी भीड़भाड़ वाली बस्तियों में बस गए. ये अवैध प्रवासी हरीयाणा पुलिस की सख्ती और बढ़ती जांच के कारण दिल्ली भाग आए थे. 

ये भी पढ़ें-Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी के साथ ही तय हो गई थी राजा की मौत! हनीमून से लौटने के लिए नहीं कराई रिटर्न टिकट

पुलिस ने बताया कि ये लोग किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं रखते थे. पुलिस की टीमों ने इलाके में कई दिनों तक सघन निगरानी की. स्थानीय दुकानदारों, फेरीवालों, दूध विक्रेताओं और किराना दुकानों से बातचीत कर जानकारी जुटाई कि कहां-कहां बच्चों के लिए दूध और अन्य खाने-पीने की चीजें खरीदी जा रही हैं. इस गहन और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने डोर-टू-डोर तलाशी और पूछताछ अभियान चलाया जिसके बाद अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement