Advertisement

COVID के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए जारी की गाइडलाइंस 

Covid: बदलते मौसम और नए वेरिएंट्स के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है. इस गाइडलाइन का उद्देश्य सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखना है.

Latest News
COVID के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए जारी की गाइडलाइंस 

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी ने सरकार को सतर्क कर दिया है. बदलते मौसम और नए वेरिएंट्स के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है. इस गाइडलाइन का उद्देश्य सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखना है. अस्पतालों को सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं और रिपोर्टिंग सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा पॉजिटिव मामलों की Whole Genome Sequencing, कर्मचारियों का प्रशिक्षण और मास्क पहनने जैसे नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का लक्ष्य है कि संभावित COVID लहर को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके.

स्वास्थ विभाग ने अस्पतालों के लिए जारी की गाइडलाइंस 

सभी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. वेंटिलेटर, Bi-PAP, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA यूनिट्स कार्यशील हालत में होने चाहिए.

कर्मचारियों का प्रशिक्षण

  • समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग आयोजित की जा सकती है.
  • सभी अस्पताल OPD/IPD में ILI और SARI मामलों की रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर प्रतिदिन दर्ज करें. पुष्ट COVID और Influenza मामलों की रिपोर्ट 'L' फॉर्म के तहत करें.

राज्य पोर्टल पर डेटा अपलोड

  • दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर सभी संबंधित मापदंडों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें.
  • ICMR गाइडलाइन के अनुसार ILI मामलों में 5% और SARI मामलों में 100% COVID परीक्षण अनिवार्य करें. पर्याप्त टेस्टिंग की व्यवस्था अस्पतालों में होनी चाहिए.
  • सभी COVID पॉजिटिव नमूनों को Whole Genome Sequencing के लिए लोक नायक अस्पताल भेजें.भेजे गए नमूनों की संख्या राज्य निगरानी इकाई के साथ साझा की जाए.
  • अस्पताल परिसरों में मास्क पहनना और शारीरिक दूरी जैसे शिष्टाचारों का पालन सुनिश्चित किया जाए.

यह भी पढ़ें: अब Indian Railway की होगी कोंकण रेलवे! जानिए तीन दशकों तक किसके पास थी इसकी कमान


COVID मामलों को गंभीरता के लिए सक्रिय कदम

दिल्ली में बढ़ते COVID मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सक्रिय कदम उठाए हैं. अस्पतालों को न केवल दवाओं और उपकरणों से सुसज्जित रखने की जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि रिपोर्टिंग और जीनोम विश्लेषण के माध्यम से वायरस पर नजर रखने की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है. श्वसन शिष्टाचारों के पालन और समयबद्ध कार्रवाई से ही संभावित संकट को टाला जा सकता है. यह कदम राजधानी को सुरक्षित रखने की दिशा में अहम साबित होंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.Covid 19 cases In Delhi NCR

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement