Advertisement

बारिश के कारण राजधानी का बुरा हाल, पानी से लबालब हुई दिल्ली-नोएडा की सड़कें

Delhi-Noida Rain: देश की राजधानी की हालत लगातार बारिश के बाद बद से बदतर होती जा रही है. दिल्ली-नोएडा में अंडरपास से लेकर सकड़ों तक तलाब बन चुकी हैं.

Latest News
बारिश के कारण राजधानी का बुरा हाल, पानी से लबालब हुई दिल्ली-नोएडा की सड़कें

Delhi-Noida

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की राजधानी दिल्ली और उससे सटा हुआ शहर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के कारण बुरा हाल हुआ है. दिल्ली-नोएडा की सड़कें पानी से लबालब भारी हुई है. इतना ही नहीं कुछ सोसायटी की पार्किंग में भारी मात्रा में पानी घुस चुका है, जिससे वहां रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि आने वाले समय में ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली-नोएडा की सड़कों के अलावा अंडरपास भी पानी से भर गए हैं. 

ग्रेटर नोएडा की रोड पानी नें डूबी

दिल्ली से लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मूसाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को जलभराव से काफी मुसीबतें हो रही है. इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा की एक रोड 130 मीटर तक पानी में डूब गई है. इसके अलावा दादरी, सूरजपुर मार्ग में इतना जलभराव हो गया है कि उसे आप तलाब भी कह सकते हैं. इस मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली से नोएडा तक यातायात पर बुरी तरह असर पड़ा है. 

सोसायटी की पार्किंग में हुआ जलभराव

नोएडा एक्सटेंशन के अजनारा होम्स सोसायटी की पार्किंग में जलभराव हो गया है, जिससे वहां रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि वहां नालियां से लेकर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग टैंक तक कुछ भी साफ नहीं है और ही सिस्टम इसपर काम कर रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि दिल्ली में एक कोचिंग का बेसमेंट भी इसी तरह बुरी हालत में हैं. 

कहां-कहां भरा पानी?

दिल्ली-नोएडा में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में बुरी तरह जलभराव हुआ है. इसमें ग्रैंड वेनिस मॉल की रोड, अजनारा होम्स सोसायटी की पार्किंग, एक कोचिंग के बेसमेंट, शहादरा मेट्रो के अंडरपास में भरा पानी, यमुना से सटे इलाकों में घुसा पानी और कई  फार्म हाउस में पानी घुस गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement