Advertisement

Delhi News: कालका जी पार्क में खेलते बच्चे को लगा करंट, 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Delhi: दिल्ली के कालका जी इलाके के पार्क में खुले स्विचबोर्ड से करंट लगने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने लापरवाही के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest News
Delhi News: कालका जी पार्क में खेलते बच्चे को लगा करंट, 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के कालका जी इलाके में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. नौ साल के आर्यमन चौधरी, कालका जी के डीडीए फ्लैट्स के रहने वाले थे, स्थानीय एमसीडी पार्क में खेल रहे थे. अचानक उसका खेल का गेंद पार्क के एक इलेक्ट्रिक पोल से जुड़े खुले स्विचबोर्ड के पास गिर गया. गेंद वापस लेने के दौरान आर्यमन उस खुले स्विचबोर्ड को छू बैठे, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया.  पुलिस के अनुसार, यह घटना रात लगभग 9:30 बजे हुई. आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य आर्यमन को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

मशीनरी की लापरवाही ने ली जान 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में धारा 289 (मशीनरी की लापरवाही) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि पार्क में बिजली की व्यवस्था और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी थी और कैसे स्विचबोर्ड खुला छोड़ दिया गया. दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 


यह भी पढ़ें: MP में निर्भया जैसी वारदात, हैवानों ने पार की क्रूरता की सारी हदें, गैंगरेप के बाद महिला की मौत


सुरक्षा मानकों की अनदेखी

यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है. ऐसे स्थानों पर जहां बच्चे खेलते हैं, वहां किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. आशा की जा रही है कि इस मामले की जांच जल्द पूरी होकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके. 

(With PTI Input)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement