Advertisement

Delhi News: दिल्ली में चोरों का आतंक, कारोबारी से लूटा 4KG सोना

दिल्ली में कारोबरी से एक बड़ी लूट का मामला सामने आ रहा है, चोर 4 किरोग्राम सोना लूटकर भाग निकले.

Latest News
Delhi News: दिल्ली में चोरों का आतंक, कारोबारी से लूटा 4KG सोना
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में आए दिन चोरी-चकारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब दिल्ली के गुलाबी बाग से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक सोने के व्यापारी को अपना शिकार बनाया. दरअसल, व्यपारी ऑटोरिक्शा से उतरकर ड्राइवर को पैसे दे रहा था, इतने में उन बदमाशों ने बैग छीन लिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है, साथ ही लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है. 

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने शनिवार को बताया कि चुछ बदमाशों ने आकर चार किलोग्राम तक का सोना लूट लिया. घटना उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके की है. ये घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात की बताई जा रही है.


ये भी पढ़ें-UP NEWS: AI के जरिए 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने बनाई टीचर की अश्लील फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल 


पुलिस ने दर्ज की FIR
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी का नाम काशीनाथ दोलाई है, वह दिल्ली के करोलबाग इलाके में रहने वाले हैं. . उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर ऑटोरिक्शा से उतर रहे थे और सवारी के लिए भुगतान कर रहे थे. इतने में ही लुटेरे आए और बैग छीन लिया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement