Advertisement

Delhi News: रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को आया Heart Attack, देखें Video

दिल्ली के शहादरा में रामलीला के दौरान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक आ गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घषित कर दिया.

Delhi News: रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को आया Heart Attack, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है. ऐसे में जगह-जगह पर रामलीला का मंचन हो रहा है. दिल्ली के शहादरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द उठा , जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घषित कर दिया. मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है.  

घटना का वीडियो आया सामने 
रामलीला में राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक को अचानक छाती में दर्द महसूस हुआ. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भगवान राम मंच पर आकर सबको प्रणाम करते हैं पर अचानक उन्हें कुछ अजीब महसूस होता है और वो मंच के पीछे चले जाते हैं. बात दें, सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे. 

 


ये भी पढ़ें-Bahraich Bhediya: अब जाके हाथ में आया लंगड़ा भेड़िया, गांव वालों ने पीट-पीटकर ली आदमखोर की जान   


पुलिस ने बताया कि सुशील कौशिक को मंच पर ही हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 45 वर्षीय सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे और रामलीला में भगवान राम का रोल निभाते थे.   

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement