भारत
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हो चुका है. फिलहाल उसे दिल्ली पुलिस की कस्टडी में रखा गया है जहां उससे पूछताछ चल रही हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसे गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए युवक का नाम श्लोक त्रिपाठी बताया जा रहा है. गाजियाबाद से गिरफ्तारह होने के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां इससे पूछताछ जारी है. दिल्ली पुलिस की कस्टडी में आरोपी ने इस घटना को लेकर सारी असलियत उगल दी कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.
नशे में धुत होकर मिला दिया फोन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की अपनी पत्नी से लड़ाई हुई थी. तभी झगड़े के बाद श्लोक त्रिपाठी ने कॉल करके दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी. बताया जा रहा है कि जब वह फोन पर बात कर रहा था तब पूरी तरह से नशे में चूर था. जिस नंबर का उपयोग करके इसने धमकी भरी कॉल की थी वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड था. जांच में जुटी पुलिस को धमकी भरी कॉल करने वाले अज्ञात कॉलर की लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवाली इलाके में मिली थी.
112 पर आया था कॉल
इसी के आधार पर पुलिस ने श्लोक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू की थी. अधिकारियों ने बताया था कि डायल 112 आपातकालीन हेल्पकालीन हेल्पलाइन पर एक कॉल आया था. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रितेश त्रिपाठी ने कहा था कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.