Advertisement

Weather Update: कभी गर्मी कभी सर्दी, जानें अगले कुछ दिनों में किस ओर करवट लेने वाला है मौसम

Weather Update Today: मौसम में लगातार होते बदलाव के बीच अगले दो-तीन दिनों में एक बार फिर से हल्की बारिश हो सकती है.

Weather Update: कभी गर्मी कभी सर्दी, जानें अगले कुछ दिनों में किस ओर करवट लेने वाला है मौसम

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल के मौसम में हर दिन विविधता देखने को मिल रही है. एक ही दिन में गर्मी, सर्दी, बारिश सबकुछ होता दिख रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इस साल खूब गर्मी पड़ने वाली है. वहीं मार्च खत्म होने के साथ-साथ और अप्रैल की शुरुआत में भी मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी और बारिश हो सकती है. इस बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ है क्योंकि बारिश के साथ पड़े ओले ने गेहूं की फसलों को खराब कर दिया है.

फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में जहां गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही थी वहीं मार्च खत्म होते-होते इस महीने में हुई बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई क्योंकि फरवरी के महीने में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक पहुंचने लगा था. बारिश के बाद यह अधिकतम तापमान अब 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है ज्यादातर इलाकों में गर्मी कम हो गई है.

यह भी पढ़ें- नेपाल भाग गया अमृतपाल सिंह? भारत ने की अपील, किसी दूसरे देश न जाने दें

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बुधवार और गुरुवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं. अधिकतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मंगलवार शाम को मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश भी हो सकती है. अनुमान है कि 31 मार्च से बारिश फिर से जोर पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत, किडनी में था इन्फेक्शन

हल्की बारिश के बाद 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ होने की संभावना है. अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली के अलावा, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement