Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, जानें अन्य शहरों का हाल

Weather Update: दिल्ली-NCR में अगस्त के महीने में हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजधानी में इस साल अगस्त में 399.8 एमएम बारिश हुई.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, जानें अन्य शहरों का हाल

schools closed due to heavy rain

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है. यमुना का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है. कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति है. इस बीच मौसम विभाग ने तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिसके मद्देनजर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद प्रशासन ने 3 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में जगह-जगह पानी भर गया है. जिससे यातायात और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बच्चों को सुरक्षित घर पर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें.

घंटों जाम में फंसे रहे लोग
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मंगलावर को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही. नतीजन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज पर लंबा जाम लग गया. ऑफिस से आने वाले लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे. नोएडा एक्सप्रेस पर आमतौर पर सफर करने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन बारिश के कारण जलभराव की वजह से उन्हें 3 से 4 घंटे सड़क पर बिताने पड़े.

झज्जर में भी स्कूल बंद
हरियाणा के झज्जर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों को 3 सितंबर 2025 को बंद रखने का आदेश दिया है.

बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में अगस्त के महीने में हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजधानी में इस साल अगस्त में 399.8 एमएम बारिश हुई. जबकि अगस्त 2024 में 390.3 एमएम और 2023 में 389.8 एमएम हुई थी. सबसे ज्यादा साल 2010 में 455.8 एमएम हुई थी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement