Advertisement

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, राजधानी में तेज हवा और हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में मौसम करवट लेगा. भारतीय मौसम विभाग ने हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Latest News
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, राजधानी में तेज हवा और हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

Delhi NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर में गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार यानी 19 और 20 अप्रैल के लिए मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी में हल्की बारिश, गरज के साथ बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही रात के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. यह बदलाव गर्मी से थोड़ी राहत तो देगा, लेकिन तेज हवाएं और धूल भरी आंधी लोगों के लिए परेशानी भी बन सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है. 

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा. दिन के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. गरज के साथ धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो रात के समय 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

तापमान में उतार-चढ़ाव

19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है. 

20 अप्रैल का हाल

20 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रह सकता है और हल्की हवाएं चलने का अनुमान है. हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है.  बारिश की संभावना बेहद कम है. 


यह भी पढ़ें: Dubai की कोर्ट पर भड़का भारतीय सुप्रीम कोर्ट, बता दिया वहां के फैसले को दमनकारी, जानें पूरा मामला


सतर्क रहने की जरूरत

बदलते मौसम के इस मिजाज का असर राजधानी के दैनिक जीवन पर भी दिख सकता है. तेज हवाएं और धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ेगा. खासकर सुबह और शाम के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने लोगों को घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने, पेड़ों और कच्चे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement