Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और ठंड का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम के अचानक बदले मिजाज से देशभर में बारिश और बर्फबारी हो रही है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में ठंड की वापसी और पूर्वी भारत में चक्रवात के कारण भारी बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और ठंड का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather

Add DNA as a Preferred Source

Delhi-NCR Weather: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान के प्रभाव से उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है. मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में यातायात पर भी असर पड़ा है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के कड़े तेवर बने रहने की चेतावनी दी है. लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश का कहर
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 और  22 फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में एक साक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके प्रभाव से इन इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी होगा.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की वापसी
वहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम) में बारिश का सिलसिला जारी है. IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 21 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 22-23 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. 

पूर्वी भारत में चक्रवात का असर
पूर्वी भारत में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश होगी. इन इलाकों में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है, जिससे मौसम और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है. 


यह भी पढ़ें: दिल्ली में विभागों का बंटवारा, CM रेखा गुप्ता ने रखा वित्त, प्रवेश वर्मा को दिया PWD, जानें किस मंत्री को क्या मिला


मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत कई मैदानी राज्यों में तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. वहीं, बिहार और जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement