Advertisement

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, झुलसाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में 13 मई को अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे मौसम सुहावना हो गया. कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Latest News
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, झुलसाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

Delhi Rains

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल (Delhi-NCR Rain) गया है. भीषण गर्मी के बीच मंगलवार शाम राजधानी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इस बारिश की वजह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश औऱ तेज हवाओं की वजह से तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. मंगलवार (13 मई) दोपहर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इससे पहले मई के पहले हफ्ते में राजधानी क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिली थी. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया था. लेकिन पिछले दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा था. लोगों का गर्मी में बाहर निकलने मुश्किल होता जा रहा था. 

यूपी के इन शहरों में भी बारिश
उत्तर प्रदेश के आगरा और बुलदंशहर में भी झमाझम बारिश हुई. यहां दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया.  खुशनुमा मौसम की वजह से शहरवासियों व पर्यटकों ने गर्मी से चैन की सांस ली.

19 मई तक कैसे रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 13 मई से 19 मई के बीच का मौसम मिलाजुला रहेगा. 13, 14 और 15 मई को आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी. बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है.

राजस्थान-MP में तेज आंधी का अलर्ट
राजस्थान में भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. कोटा, चित्तौड़गढ़ और नागौर समेत 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. हनुमानगढ़ में ओले पड़े. वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement