Advertisement

दिल्ली में बारिश ने बदल दिया पूरा मौसम, जानिए अगले पांच दिन तक क्या होने वाला है

Delhi Rains Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने वाली है और तापमान काफी कम रहेगा. मंगलवार को भी बारिश जारी है.

दिल्ली में बारिश ने बदल दिया पूरा मौसम, जानिए अगले पांच दिन तक क्या होने वाला है

Delhi Rains

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है. बारिस के बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है और बारिश होती रहेगी. बारिश के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान काफी तेजी से कम हो गया है.

मंगलवार की सुबह भी काले घने बादल छाए हुए हैं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है और कई दूसरे इलाकों में भी बूंदाबांदी हो रही है. बारिश के चलते तापमान तेजी से कम हुआ है. सोमवार को दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम है.

यह भी पढ़ें- CBI ने किया बालासोर स्टेशन के सिग्नल JE का घर सील, जानिए क्यों किया गया ऐसा?

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को हवा की रफ्तार 30 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है. दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है. अगले चार-पांच दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है जिसके चलते लोगों को गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम ने बदली करवट, IMD ने बताया कब तक बरसेंगे बादल

हालांकि, बारिश से गर्मी तो राहत मिल गई है नई समस्या जाम की खड़ी हो गई है. सोमवार को भी देखा गया कि बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया. इसकी वजह से सुबह ऑफिस जाते समय और शाम को घर लौटते समय लोग काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement