Advertisement

Pollution: दिल्ली की हवा में फिर से घुला जहर, स्कूल और दफ्तरों में लागू हुआ हाइब्रिड मोड, 450 के पार पहुंचा AQI

Pollution: इस समय दिल्ली समेत आस-पास के सभी शहरों की हालात प्रदूषण की वजह से खराब है. कई शहरों में तो स्कूलों और दफ्तरों को हाइब्रिड मोड पर कर दिया गया है.

Latest News
Pollution: दिल्ली की हवा में फिर से घुला जहर, स्कूल और दफ्तरों में लागू हुआ हाइब्रिड मोड, 450 के पार पहुंचा AQI

Delhi Pollution

Add DNA as a Preferred Source

Pollution: बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली वालों के प्रदूषण से राहत मिली थी लेकिन ये हमेशा के लिए नहीं था. अब एक बार फिर से दिल्ली में लोगों को सांस लेना मु्श्किल हो रहा है.  शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 434 दर्ज किया गया है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी है. दिल्ली से सटे नोएडा, गुरूग्राम और गाजियाबाद में भी स्थिति बेहद खराब है. 

स्कूलों में हाइब्रिड मोड
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई खराब होने के कराण यहां स्कूलों व ऑफिस में हाइब्रिड मोड लागू कर दिया गया है. हाइब्रिड मोड लागू हो जाने की वजह से स्कूल और अभिभावक चाहें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन में से किसी भी एक मोड में बच्चों को पढ़ा सकते हैं. प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल भी फिलहाल हाइब्रिड मोड में ही संचालित किए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें- स्कूल वॉशरूम के बल्ब होल्डर में मिला कैमरा, मोबाइल पर लाइव देखता पकड़ा गया डायरेक्टर


वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
गुरूग्राम में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीसी अजय कुमार ने ग्रैप 4 की सभी पाबंदियों का शक्ति से पालन करने के आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने प्रदूषण कम करने के लिए हर संभव उपाय और निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम को एडवाइजरी जारी की है. दूसरी तरफ सरकारी और निकाय ऑफिस के समय में भी बदलाव किया है. स्कूलों को भी हाइब्रिड मोड पर चलाने के लिए कहा गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement