Advertisement

Weather Update: कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मस्ताना हुआ मौसम, दिल्ली-NCR में झमाझम बरसेंगे बादल, पढ़ें वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तेज बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 17 जुलाई तक झमाझम बारिश होने की संभावना है.

Latest News
Weather Update: कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मस्ताना हुआ मौसम, दिल्ली-NCR में झमाझम बरसेंगे बादल, पढ़ें वेदर अपडेट

Delhi Rain (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को फिर एक बार झामझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली में हवाएं 25 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी आज हल्की बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान यहां का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट   

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 14-15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 14 और 15 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है. 14-17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 14-19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 16 जुलाई को पंजाब, 14 जुलाई को हरियाणा में बारी बारिश होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-पूर्णिया में पत्नी का खौफनाक कदम, दबिया से काटी पति की गर्दन, इलाके में पसरा सन्नाटा

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 14-17 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 14-19 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, 14-17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार में बारिश की संभावना है. इसी के साथ 14-16 जुलाई के दौरान झारखंड में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 14 जुलाई को ओडिशा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement